इटारसी। कांग्रेस ने रविवार को खेल प्रशाल के लोकार्पण समारोह के पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की निंदा की है। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी अपराध के, बिना कोई अशांति भंग किए अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
पार्टी के संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन ने कहा कि पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ्तार किया जाना प्रदेश सरकार सहित भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार की कठपुतली बनी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी शर्मसार करता है। श्री जैन ने कहा कि सरकार खुद के कुकार्यों से इतनी डर गई है कि वह अब दमन की नीति पर उत्तर आई है। जहां एक और कांग्रेस के शासनकाल में स्वस्थ विपक्ष की भूमिका निभाने की खुली छूट थी। जबकि भाजपा शासनकाल में विपक्ष को शासन का डर दिखाकर दमन किया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि जो लोग नगर पालिका और भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, उन्हें विकास विरोधी कहा जा रहा है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की निंदा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com