पं दीन दयाल उपाध्याय की कार्य विस्तार योजना की बैठक
इटारसी। आज नवग्रह दुर्गा मंदिर के सभाग्रह में पं दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के अन्तर्गत भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में होशंगाबाद से आये कार्यकर्ता विवेक गौर, दिनेश तिवारी, हंस राय, रिंकू जायसवाल, प्राणेश्वर शाह, शैलेन्द्र गौर, अनुराग तिवारी, मुकेश यादव व राममोहन राजपूत ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पं. दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के अन्तर्गत पार्टी के संगठनात्मक कार्य, समाज संपर्क, सरकार की योजनाओं की चर्चा, रचनात्मक कार्यों की जानकारी बूथ स्थल पर जाकर कार्यकर्ताओं व नये कार्यकर्ताओं को देना व बूथ स्थल पर जाकर नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩा, पार्टी के कार्यों की जानकारी देना आदि कार्यों के बारे में स्थानीय कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पं. दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत नगर में केन्द्र पर जाकर बूथ लेबल पर व ग्रामीण इलाकों में जाकर चौपालों पर पार्टी की योजनाओं की जानकारी देना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर अध्यक्ष नीरज जैन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद पगारे, अभिषेक तिवारी सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पार्षद मौजूद थे।
कार्यकर्ता बूथ पर जाकर करेंगे जनसंपर्क
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








