इटारसी। शासकीय एमजीएम कालेज के एक छात्र पर कालेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़, गाली गलौच और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शासकीय एमजीएम कालेज में बी काम प्रथम वर्ष की छात्रा ने कालेज के बीए के छात्र सौरभ कोरी के खिलाफ गाली गलौच करने, धमकी देने और बुरी नीयत से हाथ पकडऩे की शिकायत की है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ धारा 354 का प्रकरण पंजीबद्ध कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
कालेज छात्र पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








