इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में विगत दस दिनों से अनाज खरीदी की धीमी रफ्तार से परेशान किसानों ने आज दोपहर प्रशासन को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दे दी। चेतावनी मिलते ही एसडीएम आरएस बघेल, एसडीओपी अनिल शर्मा, टीआई विक्रम रजक और तहसीलदार रितु भार्गव मंडी पहुंचे। किसानों ने सबसे पहले मंडी सचिव सुनील गौर के दफ्तर में पहुंचकर खरीद नहीं होने पर नाराजी जतायी और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी। मंडी प्रबंधन ने यह सूचना एसडीएम और पुलिस को की। इसके बाद अधिकारी मंडी पहुंच गए।
अधिकारियों और व्यापारियों के बीच मूंग की खरीदी को लेकर चर्चा के बाद आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में मंडी में दोबारा खरीदी शुरु करायी है। करीब एक घंटे अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों की बात सुनी। इस दौरान करीब तीन घंटे मंडी में नीलामी कार्य बंद रहा है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से भी खरीद पर असर पड़ा है। व्यापारियों के सामने दिक्कत यह है कि माल खरीदे तो गोदाम तक कैसे पहुंचाए। इसके अलावा आसपास की मंडियों में भी खरीद बंद होने से वहां के किसान भी अपना माल लेकर इटारसी मंडी पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि इटारसी मंडी में करीब एक हजार ट्रालियां आकर खड़ी हैं और अनाज की खरीद नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि आज किसानों ने नाराज होकर मंडी प्रबंधन को अल्टीमेटम दे दिया। अधिकारियों ने अपने सामने व्यापारियों से मूंग की खरीदी पुन: प्रारंभ करायी है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
किसानों के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन ने करायी खरीदी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com