---Advertisement---

किसानों की आत्महत्या के आंकड़े कांग्रेस शासन से कम

By
On:
Follow Us

राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का बयान
इटारसी। प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े कांग्रेस शासन काल के समय से कम हैं, हमने ये आंकड़े विधानसभा में पेश कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि एक भी आत्महत्या नहीं होनी चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि आत्महत्या गलत है, लेकिन यदि किसानी के कारण से किसान आत्महत्या करता है तो इसे किसान की आत्महत्या मानी जाती है, अन्य कई कारणों से भी लोग आत्महत्या करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए जो काम किए हैं, वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।
पंजाबमेल से खंडवा जा रहे प्रदेश के राजस्व मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सरदार सरोवर मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस शासनकाल के एग्रीमेंट पर ही सरकार काम कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव में मंत्रियों के प्रचार में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री या मंत्री खुद को बड़ा मानने लगता है तो कोई संगठन चलता नहीं है। जो कार्यकर्ता सरकार बनाता है, यदि वह जब चुनाव लड़ता है तो सरकार में बैठे लोगों को जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति चुनाव जीतने की होती है, नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा पूरी गंभीरता से लड़ती है, हम प्रदेश सरकार के काम लेकर स्थानीय निकाय के चुनावों में जा रहे हैं और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.