विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम
इटारसी। केसला विकासखंड के ग्राम तालपुरा में उन्नत पशु पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम में पशुओं के लिए वृहद कृमि नाशक दवा वितरण किया गया। डेयरी के माध्यम से आय को दोगुना करने के तरीके बताये गए। ग्रामीणों और किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के माध्यम से दवा वितरण किया गया। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को विस्तार से बताया कि गाय का उन्नत रूप से पालन किस तरह से किया जाये।
किसानों को कम खर्च में अधिक दुग्ध उत्पादन लेने के तरीके भी बताए गए साथ ही पशुओं को कृमि नाशक दवा वितरण के साथ-साथ कृमि से होने वाले नुकसान और दवा देने से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पशुपालकों को टीकाकरण करने से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई एवं टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ कमल सिंह, डॉ सुनील चौधरी, पुरुषोत्तम साहू, सुनील मेहरा, कृषि विभाग से सहायक संचालक ओपी मालवीय और अन्य सहयोगी मौजूद थे।
किसानों को दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








