होशंगाबाद। नर्मदापुरम संभाग के संगठनमंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, किसान चौपाल के जिला प्रभारी भरतसिंह राजपूत, जिला संयोजक राजा भैया पटेल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 11 जुलाई से जिले की चारों विधानसभाओं पर आयोजित होने वाली किसान चौपाल के विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजक घोषित किये है। होशंगाबाद विधानसभा में प्रभारी सुधीर पटैल, सह प्रभारी सुशील चौधरी, संयोजक पुनीत शर्मा, सह संयोजक मस्तान साध को बनाया है। वहीं सिवनी मालवा विधानसभा में प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित, सह प्रभारी ब्रजकिशोर पटैल, संयोजक आलोक वर्मा, सह संयोजक सुनील राजपूत को बनाया गया है। सोहागपुर विधानसभा में प्रभारी उमेश पटैल, सह प्रभारी राघवेन्द्र पटैल, संयोजक भरत पटैल व सह संयोजक अनिल दुबे को बनाया है। पिपरिया विधानसभा में किसान चौपाल के विधानसभा प्रभारी राहुल सोलंकी, सह प्रभारी मकरन सिंह पटैल, संयोजक दिलीप पटैल एवं सह संयोजक राजीव रावत को नियुक्त किया गया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
किसान चौपाल के प्रभारी, संयोजक घोषित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com