---Advertisement---

कुपोषण से जंग जीतने टीम भावना से काम करें

By
On:
Follow Us

खंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
इटारसी। पत्रकार भवन में आज शाम अटल बाल पालकों का खंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक गेहलोत, समाजसेवी हेमा पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य, डॉ.यूके शुक्ला, पार्षद राकेश जाधव, राजकुमार यादव, परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. हेमा पुरोहित ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करें और टीम भावना से काम करें तो हम कुपोषण के खिलाफ जंग जीत जाएंगे। आशा मौर्य ने कहा कि महिलाएं ज्यादातर अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरहवाह होती हैं, इसी कारण से महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पायी जाती है। महिलाओं को यदि शिशु का स्वस्थ रखना है तो वे गर्भावस्था में अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और खानपान का खास ध्यान रखें।
पार्षद राकेश जाधव ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में काफी मेहनत करती हैं, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका सराहनीय योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में अच्छी जगह है वहां आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र खोला जा सकता है। जिसे प्ले स्कूल का रूप दिया जा सकता है। डॉ. यूके शुक्ला ने कहा कि दुनिया में हर कुपोषित बच्चा हिन्दुस्तान में है, यह हमारे लिए चिंता की बात है। उन्होंने कुपोषण के खिला$फ जंग में कैसे योगदान दें, इस विषय पर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.