हुई समाज की बैठक
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज का आठवा सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन ग्राम सोनासावरी के संयोजन में कृषि उपज मंडी प्रांगड इटारसी में ही होगा। उल्लेखनीय है कि चौरिया कुर्मी समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरूआत सन् 2010 में ग्राम सनखेड़ा से हुई थी। यह निरंतर आठवा विवाह सम्मेलन है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर 29 अप्रैल, सोमवार को होगा। सम्मेलन में विवाह करने वाले जोड़ों की संख्या 50 हो गई है। सम्मेलन की अन्य तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंडी प्रांगण में बैठक रखी गई थी जिसमें समाज संगठन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल, समाज के वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल चौरे, राममोहन मलैया, बहादुर चौधरी, राम विलास चौरे, शिवशंकर झलिया, सरपंच चिमन पटेल, ओम पटेल एवं देवेन्द्र पटेल सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे। विवाह सम्मेलन के लिये मंडी प्रांगण प्रदान करने के लिये मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर एवं सचिव सुनील गौर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कृषि उपज मंडी में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








