---Advertisement---

कॅरियर के लिए विद्यार्थियों को किया गाइड

By
On:
Follow Us

महावीर भवन में लगाया कॅरियर गाइडेंस शिविर
इटारसी। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के एक्स स्टुडेंट यूनियन एक्सकॉन के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के भविष्य की शिक्षा एवं नीति निर्धारण के संबंध में पहली लाइन स्थित महावीर भवन में नि:शुल्क कॅरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया।
सेमीनार को भारत कालिंग के संदीप मेहतो ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। श्री मेहतो ने शिविर में शामिल हुए विद्यार्थियों को उनकी अभिरुचि को जानकर आठ पैमानों पर अपने कॅरियर और विषय का चुनाव करना बताया। इसमें अंतव्र्यक्तित्व, बाह्य व्यक्तित्व, शारीरिक दीक्षणता, संगीत, दृष्यात्मक, शाब्दिक, प्राकृतिक, तार्किक क्षेत्रों में यदि व्यक्ति किसी एक विभाग को अपने रुचि, रुझान अनुरूप सही प्रयास करे तो ऐसे लक्ष्य को प्राप्त करना बेहद आसान हो जाता है।
कार्यक्र्रम में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य सिस्टर संध्या, जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन उपस्थित थे। प्रार्थना गीत वर्जिनिया एवं मंच संचालन अमिताभ बैस एवं आभार टैगोर स्कूल की प्रिंसिपल रेणु दीक्षित ने किया। समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किया। आज के कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि प्लास्टिक की वस्तुओं को पर्यावरण की दृष्टि से निषेध किया। इस संबंध में डिप्टी एसएस विनोद चौधरी एवं कुशवाह ने स्टील के ग्लासों से स्वयं पानी पिलाने का कार्य किया और उपस्थित लोगों से प्लास्टिक एवं पन्न का उपयोग नहीं करने का वचन लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.