---Advertisement---

कैसे बचे सायबर क्राइम से, दिए टिप्स

By
On:
Follow Us

इटारसी। कृषि उपज मंडी के सभागार में आज किसानों को सायबर क्राइम से बचने के लिए सावधान किया। सायबर सेल भोपाल से आए प्रधान आरक्षक चिन्ना राव ने इस अवेयरनेस कार्यक्रम में बताया कि सायबर संबंधी अपराधों में हमें अपराधी का पता ही नहीं होता है। अत: कोई भी अनजान फोन कॉल आए तो सावधान रहें और अपनी सीक्रेट किसी से भी शेयर न करें। कोई भी बैंक किसी ग्राहक को फोन लगाकर सीक्रेट जानकारी, जैसे पासवर्ड, ओटीपी या अन्य कार्ड नंबर नहीं मांगते हैं। यदि ऐसा कॉल आए तो कभी भी जानकारी न दें बल्कि सायबर क्राइम को सूचित करें। इस दौरान इटारसी टीआई भूपेन्द्र मौर्य, कृषि मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, सचिव सुनील गौर और अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे।
मप्र पुलिस और कृषि विपणन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में इन दिनों चल रही गेहूं खरीदी के दौरान किसानों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान करने के लिए किसान कनेक्ट नाम से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज मंडी में किसानों को जागरुक करते हुए किसी भी अनजान फोन काल से सावधान रहने को कहा गया तथा होने वाले अपराधों के विषय में जानकारी दी। बावजूद इसके यदि किसी असावधानी से या लालच में आकर किसान ऐसे अपराधियों के चंगुल में फंस गया तो वह फोरन बैंक से संपर्क करके अपना खाता लॉक कराए फिर सायबर सेल को इसकी सूचना दें जिससे जल्द से जल्द अपराधी तक पहुंचा जा सके। सायबर सेल से आए प्रधान आरक्षक चिन्ना राव ने बताया कि आपके पास फोन काल करके एटीएम लॉक होने का कहकर पासवर्ड मांगा जाता है, ओटीपी मांग सकते हैं, खाता नंबर की जानकारी मांगते हैं, आपके खेत या प्लाट पर टॉवर लगाने और बड़ी रकम दिलाने का लालच देते हैं और फिर खाते में आपसे ही पैसा डलवाया जाता है। कभी आपके नाम की लॉटरी लगी है कहकर आपको लालच दिया जाता है और दस लाख की लाटरी या लाखों की लाटरी बताकर कहा जाता है कि बैंक मैनेजर नहीं मान रहा है, उसे पैसे देने होंगे या सुरक्षा निधि जमा कराने का कहकर खाता नंबर देकर उसमें 5 हजार, फिर कुछ दिन बाद 10 फिर 25 हजार रुपए जमा कराते हैं।
सायबर सेल और मंडी बोर्ड के इस कार्यक्रम में टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने कहा कि बिना आपकी जागरुकता के ऐसे अपराधों को रोक पाना संभव नहीं है। बिना अवेयरनेस डिजीटल इंडिया की परिकल्पना भी साकार नहीं हो सकती है। अत: जनता को चाहिए कि वे ऐसे किसी भी लालच में न आएं कि बाद में सब कुछ लुट जाने के बाद पछताना पड़े। सिर्फ जागरुकता से ही सायबर क्राइम को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में बताया कि सायबर क्राइम से बचना है तो किसी भी लालच भरे कॉल पर भरोसा न करें, किसी को खाता नंबर या एटीएम नंबर न दें, टॉवर लगाने और पैसे दिलाने के झांसे में न आएं, कभी किसी को भी अपना ओटीपी नंबर न बताएं, किसी सगे को भी बैंक खाते का सीक्रेट न बताएं, लॉटरी खुल गई जैसे फोन काल्स पर भरोसा न करें, एटीएम में आपके अलावा कोई है, उसे बाहर कर दें, अपने बैंक को कहें कि आपको मैसेज हिन्दी में भेजे, समय-समय पर अपने एटीएम का पासवर्ड बदलते रहें, कभी भी बर्ड डे डेट का एटीएम पासवर्ड न बनाएं, बैंक से मिले एटीएम के पासवर्ड को अवश्य बदलें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.