इटारसी।जंक्शन पर आयी 22458 हुजूर साहेब नांदेड़-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस की सामान्य बोगी के एक्सल में आयी खराबी के कारण यहां कोच को काटकर अलग करना पड़ा। कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों की सजगता से यह खराबी पकड़ में आयी। यदि ट्रेन आगे जाती तो दुर्घटना हो सकती थी।
मिली जानकारी के अनुसार यहां रेलवे स्टेशन पर दोपहर में करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जब प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर हुजूर साहेब नांदेड़-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस आयी तो सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने उसके जनरल कोच के वियरिंग में खराबी मिली। कर्मचारियों ने अपने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी और जब वियरिंग खोला तो कोच को सिक करके ट्रेन से अलग करना पड़ा।
यात्रियों को दूसरे कोच में भेजा
बताया जाता है कि कोच को ट्रेन से काटकर अलग करने के बाद उस कोच के यात्रियों को एक दूसरे कोच में बिठाया गया। हालांकि इस कोच में अधिक यात्री नहीं होने से बहुत अधिक परेशानी नहीं आयी। इस सारी कवायद में दोपहर में 1:10 बजे आयी ट्रेन को 2:10 बजे रवाना किया जा सका। इस तरह यह ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से यहां से रवाना हो सकी।
कोच का वियरिंग हो गया था जाम, दुर्घटना टली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








