इटारसी। विगत 3 मई को 11062 पवन एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री से कथित तौर पर पैसे मांगने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच शुरु हो गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी हेतराम महावर ने कहा कि मामले की जांच शुरु हो गई है, जांच के बाद ही पता चलेगा कि पैसे मांगे थे या नहीं?
उल्लेखनीय है कि 3 मई को 11062 पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्री मुकेश मंडल ने हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र पर दो सौ रुपए लेने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। बताया जाता है कि मामले की जांच शुरु हो गई है और यहां से एक अधिकारी को खंडवा भी भेजा है।
क्या हेड कांस्टेबल ने लिए हैं पैसे…!, जांच शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








