इटारसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एकलव्य स्कूल परिसर में स्पोट्र्स मीट का आयोजन किया। इस दौरान क्रिकेट, रस्साखींच और व्हालीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में डाक्टर्स और उनके परिजन शामिल हुए।
क्रिकेट में आईएमए इटारसी और आईएमए होशंगाबाद के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर आईएमए होशंगाबाद ने क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईएमए इटारसी की टीम ने निर्धारित सोलह ओवर्स में 106 रन बनाकर आईएमए होशंगाबाद के समक्ष 107 रन का लक्ष्य रखा। आईएमए होशंगाबाद की टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। होशंगाबाद के डॉ. मनोज मेहर मैन आफ द मैच रहे। इसी तरह से महिलाओं की टीमों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता हुई जिसमें इटारसी की टीम ने जीत हासिल की। बच्चों के बीच व्हालीबाल प्रतियोगिता हुई। पुरस्कार वितरण आईएमए होशंगाबाद के अध्यक्ष डॉ. अतुल सेठा एवं डॉ. श्रुति मालवीय, आईएमए इटारसी के अध्यक्ष डॉ. आर दयाल एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. केसी साहू ने किया। इस अवसर पर दोनों शहरों के डॉक्टर्स के परिजन भी उपस्थित थे।
क्रिकेट में आईएमए होशंगाबाद, रस्साकशी में इटारसी की जीत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






