इटारसी। मसीही समाज रविवार को खजूर दिवस पर एक रैली निकालेगा। समाज की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि रविवार को सुबह 11 बजे खजूर दिवस पर फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान से एक रैली निकाली जाएगी। रैली भारतीय स्टेट बैंक चौराह, भारत टाकीज़, संस्कृत महाविद्यालय, आठवी लाइन, सराफ बाजार, नीमवाड़ा, जयस्तंभ, विश्रामगृह के सामने से होकर वापस स्कूल में संपन्न होगा। समाज के सदस्य यहां विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे फिर सामाजिक भोज का आयोजन होगा।
खजूर दिवस पर कल निकलेगी रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








