---Advertisement---

खाली प्लाट्स मालिकों को नोटिस, अब होगी कार्रवाई

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के लोक न्यूसेंस उत्पन्न करने खाली प्लाट्स पर अब नगर पालिका जल्द ही कार्रवाई करने वाली है। प्लाट्स मालिकों को नोटिस जारी किए हैं और जिनको नोटिस नहीं मिले हैं, उन्हें भी एक सप्ताह का समय नगर पालिका ने दिया है कि वे अपने खाली प्लाट्स पर बाउंड्री करके सुरक्षि कर लें, अन्यथा उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने आज राजस्व विभाग, स्वच्छता विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका ने शहर में रिक्त भूखंडों की पूरी सूची तैयार कर ली है। पिछले वर्ष भी कई प्लाट्स मालिकों को नोटिस देकर उन पर जुर्माने की कार्रवाई की थी। अब पुन: नगर पालिका ने रिक्त भूखंडों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए दल तैयार कर लिए हैं, जल्द ही नगर में वार्डवार दल निकलेंगे और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पिछले वर्षों में रिक्त भूखंडों पर कार्रवाई के लिए 35 सदस्यीय दल गठित था जिसने वार्डों में जाकर जुर्माने की कार्रवाई की थी। नगर पालिका ने पिछले वर्ष दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इस वर्ष भी नगर पालिका को ऐसे प्लाट्स मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
क्या होता है रिक्त भूखंड पर
शहर में करीब सवा दो सौ ऐसे खाली प्लाट्स हैं, जो या तो डंपिंग मैदान बन चुके हैं, या उनमें बड़ी मात्रा में पानी भरा रहने से ये मच्छरों और अन्य कीट के जनक बन रहे हैं। ऐसे में वार्डवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिनके प्लाट्स हैं, वे इन पर निर्माण नहीं करके संपूर्ण क्षेत्र को रोगों की चपेट में ला रहे हैं जबकि बीमारियों बढ़ती है तो सारा ठीकरा प्रशासन पर फूट जाता है। नगर पालिका ने पहले भी ऐसे प्लाट्स मालिकों को चेतावनी दी थी कि वे अपने प्लाट्स की बाउंड्री कर लें ताकि लोग उसे डंपिंग मैदान न बना सकें। इसके अलावा बाउंड्रीवाल हो जो से उसमें यहां वहां से जाकर पानी भी नहीं भरेगा तो मच्छरों को पनपने के लिए जगह नहीं मिलेगी।
यहां इतने खाली प्लाट्स
नगर पालिका ने जो सर्वे कराया है उसके अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में करीब सवा दो सौ प्लाट्स हैं जो खाली पड़े हैं उनमें से कई को मोहल्ले के लोगों ने कचरा डंपिंग मैदान बना रखा है। इनमें सबसे अधिक रिक्त भूखंड वार्ड क्रमांक 34 में तथा सबसे कम 2 वार्ड नंबर 20 में हैं।
वार्ड               प्लाट्स की संख्या
1                       36
2                       14
3                       28
4                       20
5                      04
6                       11
7                       17
8                      06
9                      11
11                    10
12                    08
14                    17
15                    11
16                   04
19                    06
20                    02
21                    08
22                    16
33                  05
34                   40

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.