जबलपुर। नर्मदा मिशन समर्थ सद्गुरु परिवार गुरुपूर्णिमा महोत्सव प्रकृति महोत्सव के रूप में मनाता चला आ रहा है। इस बार भी गुरुपूर्णिमा पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 8 जुलाई शनिवार शाम 5 बजे से मदन महल, शिमला हिल्स कॉलोनी स्थित भगवान सत्य मारुति काल बजरंग बड़े सरकार मंदिर परिसर में देववृक्षों से निर्मित पंचवटी के साथ नर्मदा जल कलश की स्थापना कर नृत्य करते हुए अखंड रामधुन संकीर्तन के साथ पंचवटी एवं नर्मदा जल कलश की परिक्रमा के साथ पांच सगुण जननी जीवनदायनी गोमाता पृथ्वी माता भारत इन माताओं के साथ समर्थ सद्गुरु के पूजन से महोत्स व प्रारंभ होगा। 9 जुलाई, रविवार को प्रात: 9 बजे से समर्थ देवगुरु वृक्ष का पूजन समर्थ पादुका पूजन प्रारंभ होगा ।
दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी भंडारा एवं प्रतिवर्ष की भांति गुरु स्वरूप देववृक्षों को उपहार स्वरूप समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार सभी भक्त प्रेमियों को अपने हाथों से वितरित करेंगे। शाम 5 बजे से भजन संध्या समर्थ वाणी रात्रि में महाआरती के साथ महोत्सव संपन्न होगा। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नर्मदा मिशन के संस्थापक प्रकृति उपासक समर्थ सद्गुरु श्री भैया जी सरकार ने एक आह्वान करते हुए अपने संदेश में कहा कि एक राष्ट्र-एक धर्म की परिकल्पना को साकार करें शक्ति की सगुण उपासना करें आइये गुरुपूर्णिमा महोत्सव को प्रकृति महोत्सव के रूप में मनाएं।
नर्मदा मिशन समर्थ सदगुरु परिवार ने अपील करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शक्ति की सगुण उपासना नर्मदा मिशन के संस्थापक नर्मदा जन जागरण जन आंदोलन के प्रेरणास्रोत प्रकृति उपासक समर्थ सद्गुरु भैया जी सरकार के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर एक दिव्य आदर्श समर्थ सनातनी परम्परा में शामिल होकर देश दुनिया को प्रकृति पूजा के साथ प्रथम गुरु मां की वंदना कर सेवा का महासंकल्प लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर अपने जीवन को सार्थक करें।स्वच्छ भारत समर्थ भारत के निर्माण अपना योगदान दे हमसब मिलकर प्रकृति प्रधान समाज की परिकल्पना को साकार करें सच्चा धर्म निभाएं प्रकृति महोत्सव के रूप में गुरुपूर्णिमा मनाये प्रकृति मां के समीप आये।
प्रकृति महोत्सव के रूप में मनाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







