दो करोड़ से निर्मित प्रधानमंत्री सड़क का लोकार्पण
इटारसी। समीपथ ग्राम होरियापीपर में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने उजाड़मल बाबा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पांजराकलॉ से होरियापीपर तक निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता सोलंकी, जिला भाजपा अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पीयूष शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वाकांक्षी योजना थी जिससे अनेक ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया। इससे पहले गांव से शहर आने में लोगों को कई दिन लगते थे, सड़कें खराब होने से ग्रामीण शहर जाने के लिए कई दिन विचार करते रहते थे। आज शहर और गांव की दूरियां कम हो गई हैं। यह सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि ग्राम होरियापीपर के नागरिक भी विगत 70 वर्षों से सड़क से वंचित थे। दो करोड़ की इस सड़क के बनने से नागरिकों की वर्षों पुरानी यह मांग आज पूरी हुई है।
ग्रामीणों की 70 वर्ष पुरानी मांग हुई पूरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








