इटारसी। ग्राम के विकास एवं महत्वपूर्ण पुरुष रविशंकर दुबे की 95 वीं जयंती पर ग्रामीणों ने उनके स्मृति स्थल सूर्य स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंचायत भवन में उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को साकार करने हेतु ग्राम के सदस्यों को प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सामूहिक रूप से एकत्र होने एवं रचनात्मक गतिविधियों को मूल रूप देने का संकल्प लिया एवं ग्राम की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
इस दौरान 5 एवं 6 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के तहत होने वाली गांधी यात्रा का समापन ग्राम जमानी में होना निर्धारित है, अत: उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। इसके साथ ही देश के प्रमुख पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी इस यात्रा के सहभागी बनेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थाओं के क्रियान्वन के बारे में चर्चा हुई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकारिणी समिति को जिम्मेदारी दी गई।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
ग्राम जमानी में मनी रविशंकर दुबे की जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com