होशंगाबाद। चयनित स्कूलो मे एक आदर्श विज्ञान प्रयोगशाला व एक आदर्श लायब्रेरी बनाई जाए इससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होगा साथ ही यह उनके मानसिक विकास मे भी सहायक होगा। उक्त निर्देश नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने सभी आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियो को दिये। कमिश्नर आज आदिवासी विकास विभाग, स्कूली शिक्षा, मनरेगा, सामाजिक न्याय, पी.एच.ई. व ई.आर.ई.एस. विभाग की योजनाओ की समीक्षा कर रहे थे। कमिश्नर ने स्कूल शिक्षा व आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान इन विभाग के अधिकारियो के लिए निर्देश जारी किए कि वे हायर सैकेण्डरी व हाईस्कूल के खराब परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल व प्राचार्य की जानकारी से उन्हे अवगत कराएं। साथ ही जिन स्कूलों ने बेहतर परिणाम दिया है उसकी जानकारी भी प्रस्तुत की जाएं। कमिश्नर ने स्कूल चले हम अभियान 2017-18 के द्वितीय चरण के अभियान की समीक्षा की साथ ही इस अभियान के अंतर्गत हो रहे बच्चो के उन्मुखी करण, प्रचार-प्रसार, शाला मे पढाई का माहोल बनाने की गतिविधियो के आयोजन, छात्रो की नामांकन की ट्रेकिंग, प्रवेश उत्सव, शिक्षको का उन्मुखीकरण व शिक्षकों द्वारा बच्चों व पालको से संपर्क की स्थिति जानी।
कमिश्नर ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि जून जुलाई माह में जो बच्चों का मूल्यांकन होता है वह उसी शिक्षक व उसी स्कूल द्वारा किया जाता है। जिससे पारदर्शिता नही रहती है। कमिश्नर ने बच्चो का मूल्यांकन अन्यत्र स्कूल व दूसरे शिक्षकों से कराने के सम्बन्ध मे शासन को पत्र लिखने की बात कही, ताकि बच्चो का स्वतंत्र मूल्यांकन किया जा सके।
कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी हरदा व होशंगाबाद द्वारा प्रस्तुत शिक्षको की गलत संख्या प्रस्तुत करने पर नाराजगी प्रकट की। आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियो ने बताया कि उन्होने आदिवासी स्कूल के बच्चो को जेईई, आई.आई.टी, एम्स जैसी संस्था मे प्रवेश दिलाने हेतु एक व्याप्क कार्य योजना तैयार कर ली है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आवास की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिक्षण यंत्री ई.आर.ई.एस एवं सभी उपयंत्रीयो को निर्देशित किया कि जहां 5 या 5 से अधिक आवास बन रहे है मनरेगा मे हुए कार्यो की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने शांतिधाम के सम्बन्ध मे सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो से कहा कि वे यह बताएं कि जहां अतिक्रमण है या शांतिधाम बनाने के लिए जमीन नही मिल पा रही है वहां क्या किया गया है।
कमिश्नर ने कहा है कि जिस 2 गांव को सड़क से जोडने का उद्देश्य है तो उस ग्राम पंचायत की सहमति लेकर जोडे जाए। कमिश्नर ने स्वच्छ भारत मिशन की भी समीक्षा की अंतिम तीन में रहने वाले मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा के दौरान पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने व जनसंख्या के मान से संभावित पात्र हितग्राहियों की जानकारी उपलब्ध ना करापाने पर बैतूल व होशंगाबाद के उप संचालक सामाजिक न्याय की दो वेतन वृद्धि रोकने से संबंधित कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने सभी शालाओ में पेयजल हेतु हैंडपम्प उत्खनन के लक्ष्य को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए बैठक में कमिश्नर ने ढाई हजार स्वसहायता समूह बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, ग्रामीण खेल स्टेडियम जो अब पूर्ण हो चुके है उसकी सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में बैतूल के अधिकारियो द्वारा 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा कर देने का भरोसा दिलाने पर उनकी सराहना की और कहा कि यदि लक्ष्य 15 अगस्त तक पूरा हो जाता है तो टीम को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजस्व संतोष वर्मा, संयुक्त उपायुक्त विकास राजेन्द्र सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
चयनित स्कूलों में आदर्श प्रयोगशाला व लायब्रेरी बनाई जाए – कमिश्नर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







