होशंगाबाद। कोतवाली पुलिस ने जुमेराती स्थित एक मकान में दबिश देकर चार किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब चालीस हजार रुपए बतायी जा रही है।
कोतवाली टीआई विक्रम रजक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी एमएल छारी के मार्गदर्शन, अति पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी मोहन सारवान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए देवेंद्र मेषकर नामक युवक को 4 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेंद्र पिता भगवान दास मेषकर उम्र 25 वर्ष निवासी बसंत टाकीज के पास जुमेराती होशंगाबाद के घर दबिश देकर करीब 4 किलो अवैध गांजा बरामद कर आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीबन 40 हजार रुपए है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक प्रेमसिंह जामोद सहायक उपनिरीक्षक संजय पांडे, प्रधान आरक्षक गोपाल पाल, आरक्षक अंकित धनगर, महेन्द्र टेकाम, अशोक चौबे, अंजलि की मुख्य भूमिका रही है।
चार किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







