पिपरिया। आज जीआरपी पिपरिया ने रेल पुलिस कप्तान विनीत जैन के मार्गदर्शन एवं एएसपी प्रतिभा पटैल के निर्देशन में गाडरवारा जीआरपी थाना प्रभारी वीपी पांडेय व पिपरिया जीआरपी चौकी प्रभारी बीएम द्विवेदी की टीम ने ट्रेनों से मोबाइल चुराने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी ने उनके पास से दो मोबाइल सहित दो सिम कार्ड जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पिपरिया जीआरपी चौकी प्रभारी बीएम द्विवेदी ने बताया कि आरोपी विकास प्रजापति, बादल वंशकार, संदीप उर्फ मोंटू , अजीत उर्फ अज्जू सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर लेना बताया है।
चार मोबाइल चोर गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








