तीन सौ परिवारों को नहीं मिला पानी
प्रमोद गुप्ता
पाथाखेड़ा/सारणी। पाथाखेड़ा के शास्त्री नगर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगर पालिका द्वारा बिछाई पेयजल पाइप लाइन चोरी कर ले गए हैं। नागरिकों के अनुसार लगभग 100 फुट पाइप चोरी हो जाने से पवार मोहल्ला और शास्त्री नगर के भाग 2 में पानी नहीं पहुंचा है। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व पार्षद मालती कृष्णा साखरे ने वार्ड में पानी पहुंचाने के उद्देश्य पाइप बिछाने का कार्य किया था और वार्ड में पानी भी पहुंचाया था। लेकिन बीती रात को अज्ञात चोरों ने पाइप की चोरी कर ली है। पशु चिकित्सा मार्ग के समीप से लेकर लगभग 100 फुटसे अधिक पाइप काटकर चोरी कर लिया है। इसका बाजार मूल्य 25 हजार आंका जा रहा है। नगर के लोगों ने एकजुट होकर पाइप चोरी होने की लिखित शिकायत सारण्ी थाने में की है। पाथाखेड़ा के शास्त्री नगर में लगातार चोरियों की घटना में वृद्धि हुई है। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा होने के बाद भी चोरों की धरपकड़ की कार्यवाही ना करना कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। बताया जाता है कि बंद पीके 1,2 खदान के बीच का जो एरिया है। इसका इंचार्ज जिसे बनाया गया है उसके रात्रि गश्ती और लोगों में सामंजस्य न बनाए जाने के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
चोरों का आतंक बड़ा पेयजल पाइप पर किया हाथ साफ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







