पिपरिया। पचमढ़ी स्टेशन रोड पर स्थित एक स्कूल से अज्ञात चोर कम्प्यूटर चोरी करके ले गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने स्टेशन रोड पुलिस थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पचमढी रोड पर स्थित एक निजी स्कूल से अज्ञात चोर कम्प्यूटर चोरी करके ले गया। स्टेशन रोड पिपरिया थाना पुलिस के मुताबिक अजीत पिता सुनील वाला कर्मचारी सेंट जोसफ स्कूल ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर स्कूल परिसर में रखा कंप्यूटर और सीपीयू चोरी कर ले गए। पचमढ़ी स्टेशन थाना प्रभारी ने बताया मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
चोरों के हौंसले बुलंद, स्कूल से कम्प्यूटर ले गए चोर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








