इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय की गृहविज्ञान व समाजशास्त्र विषय की 20 छात्राओं व प्राध्यापकों ने न्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहाँ रह रहे वृद्धजनों से भेंट की। छात्राओं ने उन्हें ग्रीष्मऋतु में स्वस्थ रहने हेतु आवश्य क सावधानीयों व पोषण की सलाह देने के साथ फल, बिस्किट, फ्रूटी आदि भेंट की। छात्राओं ने बुजुर्गो से बातचीत कर उनके जीवन की तकलीफों पर चर्चा की तथा बुजुर्गों ने भी कॉलेज की छात्राओं के अपनेपन को देखते हुए खुलकर अपने जीवन की समस्या उनसे साझा की।
छात्राओं ने किया वृद्धाश्रम का भ्रमण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








