होशंगाबाद। एनसीसी के छात्र सैनिकों ने ग्राम डोंगरवाड़ा को गोद लिया है। जहां आज स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए ग्रामीण परिवार को स्वच्छता संबंधित जानकारियां दी। नशे के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम में सफाई भी की। इस दौरान विदिशा, रायसेन होशंगाबाद भोपाल सहित अन्य जगह के कैडेट भी मौजूद थे।
उक्त कार्यक्रम में मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, संतोष साहू, महेश चौकसे ब्रजेश मिश्रा, राजेश पटेरिया, गुरुशरण, जय वर्मा, दीपचंद एनएनसीसी अधिकारी मौजूद रहे। छात्र सैनिकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर भजन भी गाए।
छात्र सैनिकों ने बताये नशे के दुष्प्रभाव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







