इटारसी। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने महाराष्ट्र से निकाली सायकिल यात्रा यहां इटारसी से होकर गुजरी। सायकिल यात्रियों ने बताया कि वे हर रोज 160 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का अंतिम पड़ाव जम्मू रहेगा। सायकिल यात्रियों में ड्रायवर, टेक्निशियन और डाक्टर भी हैं।
सायकिल यात्रियों में शामिल मनीष मंत्री और श्रीनिवास व्यास ने बताया कि 14 मई को सुबह 7 बजे 15 सदस्यीय दल निकला है, वासिम महाराष्ट्र से प्रारंभ हुई यह यात्रा करीब एक पखवाड़े में जम्मू पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनको अनुमति मिलती है तो वे श्रीनगर भी जाएंगे और शांति का संदेश देंगे। शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने निकले शांतिदूतों में एक महिला रेखा रावले भी अपने दो बच्चों के साथ यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने बताया कि वे कुछ हटकर करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को भी अपने देश के लिए कुछ अलग हटकर करने का प्रयास करना चाहिए। उनके साथ सायकिल यात्रा पर उनके दो बेटे भी आए हैं जो सबके साथ बराबर सायकिल चालन कर रहे हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

जम्मू में जाकर देंगे शांति का संदेश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com