---Advertisement---

जिले की चारों विधानसभाओं की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद राव उदयप्रताप सिंह के नेतृत्व में पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर जिले में चल रहे विकास कार्यो पर चर्चा की। श्री सिंह ने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि राजधानी से लगा जिला विकास कार्य एवं संगठन के कार्य पूरी एकजुटता के साथ कर रहा है। मां नर्मदा के पावन तट पर बसे इस जिले की चारों विधानसभाओं पर विगत 15 वर्षों में जनहित के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं एवं आगामी समय में विकास की अन्य योजनाओं से भी जिले की चारों विधानसभाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि समाज के हर वर्ग तक सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा विधानसभा सत्र चलने के कारण एवं सिवनी मालवा विधायक, पूर्व मंत्री सरताज सिंह स्वास्थ्य ठीक न होने से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, होशंगाबाद नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, दीपक अग्रवाल उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.