होशंगाबाद। बुधवार सुबह 11 बजे से भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में जिले की चारों विधानसभाओं इटारसी-होशंगाबाद, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा की रायशुमारी पार्टी प्रदेश पंकज जोशी, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की उपस्थिति में शुरू हुई।
रायशुमारी के पूर्व पार्टी प्रदेश मंत्री पंकज जोशी ने जिले से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो पार्टी के हर कार्यक्रम को परिवार की तरह मिल जुलकर एकजुटता के साथ पूरा करती है। तीन दिन में जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का फिर मिनी कुंभ रायशुमारी के लिए आज भारी उपस्थिति में फिर तैयार है। सुरेन्द्र जैन ने कहा कि हमारी पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की सेवा पूरी निष्ठा व लगन से करता है। रायशुमारी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि यह चुनाव देश-प्रदेश व पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण है। हमारा कार्यकर्ता चुनाव के पहले तक अपने विचार पार्टी परिवार में रखने के लिए स्वतंत्र है। उसके बाद वह पार्टी का सिम्बाल जिसको भी मिलता है, वह पार्टी की रीति व नीति से काम करता है।
पार्टी जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं पर प्रदेश कार्यालय से भेजी गई अपेक्षित पार्टी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सूची के अनुसार ही पर्यवेक्षकों पंकज जोशी, सुरेन्द्र जैन ने रायशुमारी की जिसमें जिले में निवासरत पार्टी समर्थित राष्ट्रीय पदाधिकारी, वर्तमान सांसद एवं पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष (पिछले 2 कार्यकाल के) एवं मोर्चा के जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पंकज जोशी व सुरेन्द्र जैन को अपनी रायशुमारी पार्टी संगठन द्वारा तय किए पत्रक में लिखित रूप से सौंपी।
रायशुमारी में मप्र के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे, पूर्व विधायक प्रेमशंकर वर्मा, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, सम्पत मूंदड़ा, माया नारोलिया, विश्वनाथ सिंघल, पीयूष शर्मा, अनिल बुन्देला, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, उपाध्यक्ष कविता भाटी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, जिला की चारों नगर पालिका के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिले के 17 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी अपेक्षित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
जिले की चारों विधानसभाओं की हुई रायशुमारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com