---Advertisement---

जिले में कोरोना का शतक, जाने अब तक की सम्पूर्ण जानकारी

By
Last updated:
Follow Us

रविवार को नये कंटेन्मेंट जोन (containment Zone) बनाये, – 42 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर (Quarantine Center) भेजा
इटारसी/होशंगाबाद। रविवार को जिले में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव (corona Positive) मिले हैं। दस में 7 इटारसी(Itarsi), 2 पिपरिया (pipariya) और 1 होशंगाबाद (hoshangabad) से है। इटारसी में रविवार को जो 7 मरीज मिले हैं वे तालाब मोहल्ला(Talab Mohalla), ट्रैक्टर स्कीम(Tractor Scheme), नाला मोहल्ला (Nala Mohalla) और बजाजी लाइन (Bajaji Line) क्षेत्र के हैं। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital) के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी (Dr. A.K.Shivani) के अनुसार रविवार को जो रिपोट्र्स मिली है उसमें पंद्रह सेंपल भोपाल (Bhopal) भेजे थे जिसमें से 3 पॉजिटिव आये हैं, वहीं 9 सेंपल की जांच इटारसी में हुई थी जिसमें से 4 पॉजिटिव आये हैं।

ये हैं कोरोना आज तक रिपोर्ट 
कोरोना काल के संपूर्ण आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक कोरोना के संक्रमित मामले 107 आए हैं जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है, 42 ठीक होकर घर वापस आ चुके हैं वहीं 61 का उपचार मप्र और महाराष्ट्र के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 61 में 48 मामले इटारसी (Itarsi) के, 5 सिवनी मालवा (seoni Malwa), 3-3 मामले होशंगाबाद और पिपरिया के तथा सोहागपुर (sohagpur)और बाबई (babai) के 1-1 सक्रिय मामले हैं।

govt hospital 2
किन अस्पतालो में चल रहा इलाज
पॉजिटिव मरीजों का उपचार एम्स भोपाल (AIIMS Bhopa )में 1, हमीदिया (Hamidia) में 2, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Syama Prasad Mukherjee Government Hospital) में 16, कोविड केयर सेंटर इटारसी (Covid Care Center, Itarsi) में 9, कोविड केयर सेंटर ज्ञानोदय (Covid Care Center Gyanodaya) में 20, एनएससीबी मेडिकल कालेज जबलपुर (NSCB Medical College Jabalpur) में 1, सिम्स नागपुर में (Sims Nagpur) 1, जेके अस्पताल भोपाल (JK Hospital Bhopal)में 1, चिरायु अस्पताल भोपाल (ChirayuHospital Bhopal) में 6 और इंदौर अस्पताल (Indore Hospital) में 4 मरीज भर्ती हैं। आज होशंगाबाद में एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि युवती मां का उपचार भोपाल में चल रहा है, उनकी रिपोर्ट अभी आना शेष है। रविवार को भी 22 सेंपल एकत्र किये गये हैं।

चार की घर वापसी हो चुकी
कोरोना के दूसरे दौर में मिले संक्रमित मरीजों में से चार की घर वापसी हो चुकी है। वे कोरोना को हराकर अपने घर आ चुके हैं। इनमें एक मरीज दर्जी मोहल्ला पुरानी इटारसी (old Itarsi) का है तो तीन मरीज वर्धमान शॉपिंग मॉल (Vardhman Shopping Mall)के पीछे सूरजगंज (surajganj) के हैं। डॉ. शिवानी (Dr. Shivani) ने बताया कि सूरजगंज जो परिवार पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आया था, उसके तीन सदस्यों की घर वापसी हो गयी है। प्रशासन ने दर्जी मोहल्ला को कंटेन्मेंट जोन भी खत्म कर दिया है।

patwa line
आज कई गलियों को किया बंद
रविवार को सात पॉजिटिव (Corona Positive) संख्या मिलने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में कई गलियों को बंद कर दिया है। आज तालाब मोहल्ला(Talab Mohalla), नाला मोहल्ला दो नये कंटेन्मेंट जोन बनाये हैं, जबकि पॉजिटिव मरीज का जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, वहां की गलियों को भी बंद करके कुछ आसपास की दुकानें सील की गई है। रविवार को ऐसी ही गलियो में बजाजी लाइन(Bajaji Line), स्टुडेंट स्टोर्स वाली लाइन, गुरुद्वारा के पीछे वाली लाइन शामिल हैं।

42 लोगों को पवारखेड़ा (Quarantine Center Pawarkheda) भेजा
रविवार को भी प्रशासन सारा दिन एक्टिव रहा। एसडीएम सतीश राय (SDM Itarsi Satish Rai) के नेतृत्व में तहसीलदार (Tahsildar Itarsi), नायब तहसीलदार और नगर पालिका (Nagar Palika Itarsi) के अमले ने पुलिस (Police) के साथ मिलकर उन क्षेत्रों में बैरीकेडिंग (barricading) की जहां से पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बसों से इन क्षेत्र के पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज के परिजनों और आसपास के 42 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर पवारखेड़ा भेजा (Quarantine Center Pawarkheda) है। कुछ लोगों ने आपत्ति जतायी थी। लेकिन, प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो उनको जाना पड़ा।

containment Zone 1 3
नपा (Nagar Palika Itarsi) ने किया सेनेटाइजर (Sanitizer) छिड़काव
नगर पालिका (Nagar Palika Itarsi) ने स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी (R.K.Tiwari) के नेतृत्व में सभी कंटेन्मेंट एरिया में छिड़काव किया है जहां आज कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सुबह जब सेंपल की रिपोर्ट आयीं तो एसडीएम सतीश राय(SDM Itarsi Satish Rai ने सभी जगह सेनेटाइजर (Sanitizer) छिड़काव के निर्देश दिये। नपा (Nagar Palika Itarsi) के अमले ने एक बड़े टैंकर में सेनेटाइजर लेकर ट्रैक्टर स्कीम, नाला मोहल्ला(Nala Mohalla), बजाजी लाइन(Bajaji Line), तालाब मोहल्ला में सेनेटाइजर(Sanitizer) छिड़काव किया और कोविड-19 (Covid -19) के पोस्टर लगाये।

containment zone 1 2
ये हैं इटारसी के कंटेन्मेंट एरिया (containment Zone)
वर्धमान मॉल के पीछे वाली गली, गली नंबर-1 फेज-2 वेंकटेशनगर, बालाजी मंदिर के पास, सुहाग मैरिज हाल के पीछे, बजरंगपुरा, साईंकुंज गली सूरजगंज, ट्रैक्टर स्कीम के सामने वाली गली पुरानी इटारसी, वात्सल्य अस्पताल के पीछे न्यास कालोनी, 1 से 13 वी लाइन एवं बजाजी लाइन, दीपक जैन वाली गली लक्कडग़ंज ईदगाह वाली गली, धरमकुंडी रोड ग्राम जमानी, बजरंग मंदिर के सामने नाला मोहल्ला और तालाब मोहल्ला।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.