होशंगाबाद। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जिले में क्राइम ब्रांच और साइबर थाना स्वीकृत कर दिया। पुराने एसपी ऑफिस भवन में यह दोनों शाखा संचालित होंगी। क्राइम ब्रांच की शुरुआत एक हफ्ते के अंदर होगी। वहीं साइबर थाना नवंबर में अस्तित्व में आएगा। क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान की होगी। साइबर सेल की जिम्मेदारी नागेन्द्र सिंह को मिली है।
क्राइम ब्रांच को जटिल अपराधों को हैंडिल करने के अधिकार दिए हैं। उनका कोई निर्धारित क्षेत्र नहीं होगा। इसमें 12 लोगों की टीम काम करेगी। इसी तरह साइबर थाने में छह-छह आरक्षक दिए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच सीधे एसपी के संपर्क में रहेगी। फ़ोर्स के मूवमेंट और ऑपरेशन बहुत गोपनीय रहेंगे। साइबर थाना की स्थापना के साथ ही जिले के सभी साइबर मामले यहीं निपटाएं जायेंगे। इंटरपोल हो या देश की कोई भी एजेंसी साइबर थाना 24 घंटे उनके नेटवर्क में रहेगा। थाने को सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लेस किया जायेगा।
जिले में सायबर सेल और क्राइम ब्रांच खुलेगी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








