जीवन में संघर्ष करते हुए आगे बढऩे के साथ ही जब भी सेवा करने का अवसर मिले मौका हाथ से नहीं जाने देने की हुनर रखने वाली श्रीमती विधि पचौरी, शहर में पहचाना नाम है। 27 सितंबर को जन्मी विधि पचौरी ने बीएससी, बीएड तक शिक्षा प्राप्त की है। उनका मानना है कि जीवन जटिल है, लेकिन उससे उबरने के लिए स्वयं की ताकत को पहचाना और हमेशा आगे रहने के प्रयास करते रहो। कुशल संचालन क्षमता की धनी विधि पचौरी को कई अवार्ड मिले जिनमें श्रीमती शांतिदेवी महादेव पगारे स्मृति समिति और विपिन जोशी समिति से मिले कुशल संचालन का अवार्ड उल्लेखनीय हैं। वर्तमान में भाजपा में सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती पचौरी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की जिलाध्यक्ष हैं। वे हॉकी की नेशनल प्लेयर रही हैं और 7 स्टेट खेले हैं। सामाजिक कार्य और लोगों की मदद करना उनकी रुचि है।
जीवन में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाती श्रीमती विधि पचौरी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
