इटारसी। कैरेज़ एवं वैगन विभाग की सतर्कता से आज फिर एक ट्रेन को दुर्घटना का शिकार होने से बचाया जा सका है। यदि विभाग के कर्मचारी सतर्क नहीं होता तो संभवतङ ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो जाती।
इटारसी स्टेशन पर सुबह आयी १२३२२ मुंबई-हावड़ा मेल सीएंडडब्ल्यू कर्मचारी की सतर्कता से दुर्घटना होने से बच गई। ट्रेन सुबह करीब साढ़े नौ बजे आकर रुकी थी। सीएंडडब्ल्यू विभाग के कर्मचारी ट्रेनों के पहियों की चेकिंग के दौरान देखा कि एसी कोच के पहिए के ऊपर लगी ट्रॉली की लिंक टूटी है। कर्मचारियों ने तत्काल अपने अधिकारियों की सूचना दी जिसके बाद लिंक को ठीक करने की कवायद शुरू हुई। इस कवायद में ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से यहां से रवाना हो सकी।
ट्राली की लिंक टूटी थी, हजारों यात्रियों की जान बचायी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








