इटारसी। बानापुरा-इटारसी के बीच धर्मकुंडी के पास खंभा नंबर 419/8 के निकट आज दोपहर डाउन ट्रेक पर 11093 महानगरी एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब दो दर्जन मवेशी मर गए। घटना भीलटदेव और धर्मकुंडी के बीच की बतायी जा ही है। ट्रेन चालक की सतर्कता से ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। बताया जाता है कि घटना के बाद ट्रेन घटना स्थल पर करीब आधा घंटा खड़ी रही और इटारसी देरी से पहुंची। रेल सूत्रों के अनुसार इस हादसे से पीछे आ रही ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को बानापुरा स्टेशन पर रोके रखा गया था। गैंगमेनों ने मरे जानवरों को हटाया इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
ट्रेन की चपेट में आने से दो दर्जन मवेशी मरे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








