इटारसी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड नियमित प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा आवेदन पत्र ऑन लाइन के माध्यम से 25 मई 20 से 10 जून 2020 तक भरने हेतु तिथि में मंडी ने वृद्धि की है। नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण एवं देशव्यापी लॉक डाउन के कारण छात्रों के परीक्षा आवेदन नहीं भरे जा सके हैं।
मंडल से प्राप्त जानकारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रेषित जानकारी में कहा गया है कि संक्रमण को देखते हुए प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने की तिथि में वृद्धि कर 21 जून 2020 निर्धारित की गई है। शेष निर्देश पूर्व में प्रसारित आदेश यथावत रहेंगे।
डीएलएड की आवेदन तिथि अब 21 जून तक


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







