इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागर के जन्मदिन पर संघ के पदाधिकारियों ने रेलवे अस्पताल नयायार्ड में मरीजों को फल वितरित किये। इस दौरान संघ की सभी पांच ब्रांचों के सदस्य भी मौजूद थे।
पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागकर का 5 अक्टूबर को जन्मदिन था। इस अवसर पर संगठन ने रेलवे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। संगठन के मंडल सचिव आरके यादव व कोषाध्यक्ष भूमेश माथुर के नेतृत्व में इटारसी की सभी पांचों ब्रांच के पदाधिकारियों ने रेलवे हॉस्पिटल न्यूयार्ड में डॉक्टर विष्णु सीएमएस की उपस्थिति में सभी मरीजों को फल वितरित किये।
इस अवसर पर टीआरएस/टीआरडी शाखा अध्यक्ष जगदीश जुनानिया व सचिव कुंदन आगलावे, मुख्य शाखा सचिव भगवती वर्मा, इंजीनियरिंग शाखा सचिव सरताज हुसैन, डीजल शाखा सचिव महाकालेश्वर कश्यप, लोको रनिंग सीएंडडब्ल्यू शाखा सचिव अनिल कुमार गुप्ता, संतोष चतुर्वेदी युवा कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्य शाखा संगठन सचिव शेख रमजान, टीआरएस संगठन सचिव मिलन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, पुरुषोत्तम सैनी, हेमराज सिसोदिया, केके खरे, गणेश, मनोज कलोसिया, निर्मल, देवेंद्र पांडे, देवेंद्र मालवीय, सोनू, हीरामन, कपिल, शिवा, मनोज, गणेशी, मुकेश कुमार साहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
डॉ. भटनागर की जन्मदिन पर फल वितरण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com