इटारसी। पुलिस थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक आज दोपहर ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर गिरी और बेहोश हो गई। स्टाफ के साथियों ने उसे तत्काल ले जाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद आरक्षक को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक कमजोरी के चलते ऐसा हुआ है।
घटना आज दोपहर करीब सवा बारह बजे की है, जब थाने में पदस्थ महिला आरक्षक रूबी हसन ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिरी। उस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे उपचार दिया। सूचना पर टीआई आरएस चौहान भी साथी अफसरों के साथ अस्पताल पहुंचे और हाल जाने। अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर आरक्षक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
ड्यूटी के दौरान चक्कर खाकर बेहोश हुई आरक्षक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com