इटारसी। केसला ब्लाक मुख्यालय पर आज ताकू पंचायत में कलेक्टर सुश्री प्रियंका दास ने तालाबों में मछली के बीज छोड़े। आत्मा परियोजना के नवाचार अंतर्गत हुए कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंका दास ने कृषकों को वर्मी कम्पोस्ट, परंपरागत कृषि विकास योजना की राशि राशि चार हजार रुपए के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कलेक्टर ने ताकू पंचायत में स्थित किसानों के तालाबों में मछली बीजों को छोड़ा। कार्यक्रम मं उपसचालंक कृषि जितेन्द्र सिंह व आत्मा परियोजना संचालक एमएल दिलबारिया सहित केसला विकास खंड के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
तालाबों में छोड़े 5 हजार मछली बीज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com