उमस और गर्मी से क्षेत्रवासियों को मिली राहत
सारणी। सोमवार सुबह 5 बजे से लगातार तेज बारिश होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। तीन से चार दिनों से बारिश ना होने के कारण क्षेत्र में गर्मी और उमस चरम सीमा पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि सांवली और आसपास के क्षेत्रों में 16 सौ मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन अभी तक यह बारिश 700 मिलीलीटर के आसपास हुई है लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि इसी तरह यदि दो चार दिन तेज बारिश होती रही तो 12 सौ मिलीमीटर के आसपास बारिश दर्ज की जा सकती है। 12 सौ मिलीमीटर बारिश होने कि संभावना बन जाएगी उसके बाद भी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अल्प बारिश क्षेत्र माना जाएगा। जो भी हो लेकिन सोमवार सुबह 5 बजे से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्रवासियों को उम्मीद उत्पन्न हो गई है, कि अनुपात के अनुरूप बारिश हो सकती है।
तेज बारिश का दौर शुरु, सोमवार सुबह हुई मुसलाधार बारिश
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







