इटारसी। पिपरिया, बनखेड़ी के करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पुरानी इटारसी के एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना मुस्कान ढाबा के पास खेड़ा पर 24 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। अभी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जाना है।
टीआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना 24 फरवरी की है। पुरानी इटारसी निवासी विशाल मेहरा से कुछ युवकों ने शराब पीने के लिए पांच सौ रुपए की मांग की। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले में आसिफ पिता रसूल खान 20 वर्ष निवासी पुलिया के पास, सरदार वार्ड पिपरिया, हीरालाल पिता गुड्डा कहार 21 वर्ष निवासी बारिया मोहल्ला ग्राम उदयपुरा बनखेड़ी, दशरथ पिता गुलाब सिंह मेहरा 27 वर्ष निवासी ग्राम ग्लोनमेगली बाबई, प्रमोद पिता कारेलाल मेहरा 24 वर्ष निवासी चक्कीपुरा ग्राम उदयपुरा बनखेड़ी, राजेश पिता धरमदास मेहरा 22 वर्ष 22 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास उदयपुरा थाना बनखेड़ी और नीरज पिता गोपाल प्रसाद मेहरा 20 वर्ष, निवास हनुमान मंदिर के पास उदयपुरा बनखेड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त की गई टवेरा क्रमांक एमपी 04, टीए-2943 भी जब्त की है।
दारू पीने को पैसे नहीं देने पर की मारपीट


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






