इटारसी। उपनगर नयायार्ड के रेल आवास में अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी कर हजारों का माल उड़ा लिया है। चोर बाथरूम की खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार नयायार्ड में रेलकर्मी दुर्गा कुमार अपने परिवार के साथ सुबह ही धर्मकुंडी गया था। घर में कोई नहीं था। घटना सुबह 7 से शाम 4 बजे के बीच होना बताया जा रहा है। शाम को जब रेल कर्मचारी वापस लौटा तो घर में अलमारी खुली पड़ी थी। अज्ञात बदमाशों ने घर मे रखे 25 रुपये नगदी और सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
दिन दहाड़े सूने आवास से उड़ाया हजारों का माल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com