इटारसी। आचार्य श्री विद्यासागर की परम पूज्य प्रभावनामति एवं भावनामति जी के दीक्षा दिवस पर मंगलवार को युगांतर शाला नाला मोहल्ला में श्री प्रभावना भावना जैन संगठन ने बच्चों को स्वल्पाहार कराया और पाठ्य सामग्री भेंट की गई। यह कार्यक्रम में मूलचंद जैन सोहागपुर के सहयोग से किया।
इस अवर पर शिक्षकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में अशोक जैन, सुभाष जैन, प्रशांत जैन एवं श्रीप्रभावना भावना संगठन के अध्यक्ष अरविंद जैन, संगठन के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर एवं पूज्य माताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों को अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया कि किस प्रकार हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। स्कूल की संचालिका बबीता बस्तरवार, प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन कादर ने किया। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, राजू, जिनेंद्र मोदी, विकास, विजय, बबलू पटवा एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा।
दीक्षा दिवस पर बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






