इटारसी। ग्राम भट्टी के ग्रामीणों ने गांव में पिछले कई दिनों से चली आ रही बिजली संबंधी समस्या पर आज पथरोटा जाकर सहायक इंजीनियर वीके चौधरी को ज्ञापन दिया। कल भी गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
रोज-रोज बिजली गुल हो जाना, ट्रांसफार्मर की समस्या और वोल्टेज की कमी की परेशानी भोग रहे ग्रामीणों ने आज पथरोटा जाकर एई वीके चौधरी को ज्ञापन दिया और समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने दोपहर में ज्ञापन दिया और विभागीय अधिकारियों ने तत्काल समस्या का समाधान करते हुए ग्राम की दोनों डीपी बदल दी। गांव के युवा मयंक मलैया ने बताया कि शाम 5 बजे वार्ड 10 एवं 11 में डीपी बदल दी गई। उन्होंने इतनी जल्दी समस्या का निराकरण होने पर पथरोटा के एई श्री चौधरी का भी आभार व्यक्त किया है।
दोपहर में दिया ज्ञापन, शाम को मिली बिजली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








