इटारसी। पुलिस ने आज शाम सब्जी बाजार से गुम हुए बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया है। शाम 6.30 बजे बच्चा, सब्जी बाजार में, गश्त करते हुए एएसआई महेश जाट, आरक्षक जोसवा मसीह को मिला था। ये लोग बच्चे को थाने ले आए। बच्चा रो रहा था, उसे घर का पता याद नहीं था। अपना नाम नैतिक दांगी और उम्र चार वर्ष बता रहा था। पुलिस ने 2 घंटे तक उसके परिवार को बाजार में ढूंढा। उसके घरवाले भी उसे ढूंढ़ रहे थे। 8.30 बजे बाजार में ही परिजन मिल गए। माँ प्रीति दांगी ने थाना प्रभारी को धन्यवाद कहा। महिला की ससुराल नरसिंगगढ़ में है। वह अपने मायके पत्ती बाजार आयी है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
दो घंटे में मां को ढूंढ़, सौंपा गुम बच्चा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com