नाक, कान एवं गला परामर्श व चिकित्सा शिविर प्रारंभ
इटारसी। सकल जैन समाज द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में 2 दिवसीय नि:शुल्क नाक, कान, गला शिविर के प्रथम दिवस डॉ. सूर्य प्रकाश कुमावत एवं डॉ. पूनम गोयल के निर्देशन में जांच एवं परामर्श दिया।
प्रथम दिन 203 मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण व सुनने की मशीनें नि:शुल्क वितरित की गई। आज के शिविर में स्वजातीय बंधुओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक मंच व महिला वृद्ध आश्रम के सदस्यों की भी जांच की गई। शिविर का प्रारंभ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शर्मा व उपमहाप्रबंधक समीर शर्मा व महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रशांत जैन की उपस्थिति में हुआ। शिविर के संरक्षण सदस्य संजय जैन, धर्मेश जैन, पाश्र्ववनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष पंकज जैन, चैत्यालय मंदिर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, वरिष्ठ सदस्य अरविंद गोयल, अजीत जैन, अनिल जैन, विवेक जैन मौजूद थे। समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि नि:शुल्क शिविर 2 अप्रैल को प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा। मरीज आज भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हंै। शिविर के आयोजन में शशांक बैशाखिया, राहुल जैन अरविंद जैन व प्रदीप जैन, रितेश दरड़ा, राजीव जैन एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। शिविर के पुण्यार्जक मांगीलाल जी जैन रहे।
दो सौ तीन मरीजों की जांच कर उपचार दिया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








