इटारसी। सारा दिन पारा 46 डिग्री के आसपास रहा और देर शाम तक गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर रखा था। आज का दिन कल के मुकाबले अधिक गर्म महसूस किया गया।
हालात इतने खराब थे कि बाजार में सन्नाटा पसरा था। शाम को आसमान पर छाए बादलों ने उमस बढ़ाई और रात 9 बजे के बाद तेज धूल भरी आंधी चली तथा बिजली गुल हो गई जो रात 11 बजे आयी. तेज आंधी से समीपस्थ ग्राम मेहरागांव में एक मकान पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। घटना के वक्त घर में परिजन मौजूद थे लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।
तेज आंधी के साथ गुल हुई बिजली ने संपूर्ण शहर के लोगों को परेशान कर दिया था. हालात यह थे कि मालवीयगंज फीडर की बिजली आती तो टाउन फीडर बंद हो जाता। टाउन फीडर की लाइट करीब दो घंटे लगातार बंद होने से बाजार क्षेत्र के लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
धूल भरी आंधी के साथ आयी हल्की बौछार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








