होशंगाबाद। नई सोच नए कदम सामाजिक संस्था द्वारा नेहरू पार्क में होली मिलन समारोह मनाया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, पर्यावरण बचाओ पर नाटक प्रस्तुति किए। सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने फाग गीत और होली के गीतों पर खूब थिरके। संस्था अध्यक्ष आरती खंडेलवाल ने बताया कि होली रंगों का महोत्सव इसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। आज नेहरू पार्क में अनेक महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और जमकर फाग का आनंद उठाया। होली मिलन समारोह के दौरान संस्था की रागिनी तरड़े, आरती शर्मा, सुचित्रा यादव, ताई विजया कदम सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नई सोच नए कदम ने मनाया होली मिलन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com