इटारसी। ग्राम चीपापुरा की एक किशोरी ने नवमी में दूसरी बार फेल होने पर स्वयं का आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय होशंगाबाद रैफर कर दिया है। डॉ. विमल झा के मुताबिक किशोरी 54 प्रतिशत जली है, उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वर्षा पिता शेरसिंह काजले 17 वर्ष नवमी कक्षा में दूसरी बार फेल हुई है। कल ही उसका परीक्षा परिणाम आया था। वर्षा के कुल छह भाई-बहन हैं। उसकी तीन बहनें आशा 14 वर्ष, जशोदा 12 और एक छोटी बहन और हैं। घटना के वक्त बहनें घर पर थीं। उसके मम्मी-पापा छापर में काम करते हैं, वे घर पर नहीं थे, वर्षा ने खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे यहां प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद रेफर कर दिया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नवमी में दूसरी बार फेल तो लगा ली आग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com