इटारसी। श्री दिगंबर जैन तारण समाज संगठन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज नवीन रजत पालकी एवं चैत्यालय के कलश आरोहण, वेदी प्रतिष्ठा की दसवी वर्षगांठ पर चैत्यालय से जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली गई।
आज दिगंबर जैन तारण समाज संगठन सभा द्वारा नव निर्मित चैत्यालय भवन के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं समाज द्वारा नवीन स्वर्ण एवं रजत पालकी के निर्माण के उपरांत श्रीपालकी जी, ग्रंथाधिराज एवं श्री जिनवाणी विराजमान कर नगर भ्रमण जुलूस निकाला। बाल ब्रह्मचारी आत्मानंद, आध्यात्म रत्न बसंत जी महाराज सहित सकल जैन समाज ने अपने-अपने घर पर आरती की। दोपहर में मंदिर विधि के बाद आहार दान, प्रभावना प्रभारानी जैन परिवार की ओर से हुई।
नवीन रजत पालकी को कराया नगर भ्रमण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








