इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navgrah Mandir) में त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग (Trimbakeshwar Jyortiling) का पूजन एवं अभिषेक हुआ। यजमान सुरेंद्र राजपूत, मीना राजपूत एवं शैलेंद्र दुबे ने ज्योर्तिलिंग के पार्थिव स्वरूप का पूजन एवं रूद्राभिषेक किया। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने कहा कि नासिक के पास त्रयम्बक नगर है। इस त्रयम्बकेश्वर मंदिर का निर्माण नाना साहिब पेशवा ने कराया था। यहां प्रति सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पालकी निकाली जाती है। पुराने राजा महाराजाओं ने भगवान के सिर का मुकुट और रथ भी प्रदान किया था। इसी स्थान पर 12 वर्ष में कुंभ का विशाल मेला लगता है।
नासिक पूरे देश में काल सर्प योग की शांति के लिए जाना जाता है। यहां कालसर्प योग (Kalsarp Yoga) समाप्ति हेतु विशेष पूजन अर्चन किया जाता है एवं संतान प्राप्ति के लिए भी यहां पर विशेष अनुष्ठान होता है। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में महिलाओं एवं पुरूषों ने भगवान त्रयम्बकेश्वर अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर ने कम समय में प्रतिष्ठा अर्जित की है और यहां पर हिंदुओं के पवित्र धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मुख्य आचार्य विनोद दुबे के साथ सत्येन्द्र पांडे एवं पीयूष पांडे ने पूजन एवं अभिषेक कराया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
नासिक के त्रयम्बकेश्वर (Trimbakeshwar) का हुआ अभिषेक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com